आस्ट्रेलिया चारो खाने चित, भारत की रिकॉर्ड जीत




कल दिन का खेल ख़त्म होने पर जब आस्ट्रेलिया के दो बल्लेबाज माइकल क्लार्क और हैडिन विकेट पर जमे थे तो कुछ क्रिकेट प्रेमियों को इन्ही हालात में पाकिस्तान के खिलाफ ड्रा छूटे मैच की याद आ गई थी जहा पर आखरी दिन भारतीय टीम पाकिस्तान के आखरी पॉँच विकेट ले पाने में असमर्थ रही थी किंतु आज दिन के दूसरे ही ओवर में हैडिन का विकेट ले कर जहीर खान ने उन सभी क्रिकेट प्रेमियों की आशंकाओ को समाप्त कर दिया,इसके बाद दिन के अपने दूसरे ओवर में जाहिर ने दो और ऑस्ट्रलियाई बल्लेबाजो को पवेलियन की राह दिखाई

इसके बाद मिचेल जॉन्सन और क्लार्क ने मिलकर कुछ देर तक संघर्ष किया किंतु अमित मिश्रा ने पहले जॉन्सन और बाद में क्लार्क का विकेट लेकर ऑस्ट्रलिया की पारी समाप्त की और भारत को एक रिकॉर्ड जीत दिलाई यदि पारी से हुई जीतो को छोड़ दिया जाए तो रनों के लिहाज से भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत हैं इस जीत को इतिहास में एक अलग जगह इसलिए भी मिलेगी क्योंकि सचिन तेंदुलकर ने इसी मैच में ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को तोडा और साथ ही साथ टेस्ट क्रिकेट में १२००० रन भी पूरे किए कुल मिलकर इस मैच को जितने में किसी एक खिलाड़ी का योगदान नही था बल्कि ये पूर्ण रूप से एक टीम का प्रदर्शन था और आने वाले अगले दो टेस्ट मैचो में भी भारतीय टीम से इसी प्रदर्शन की उम्मीद होगी

टिप्पणियाँ

समय चक्र ने कहा…
भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर सभी को बधाई . अगले दो तेस्तो में भी शानदार प्रदर्शन रहेगा. शुभकामनाओ के साथ.

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अमित मिश्रा का शानदार प्रदर्शन, आस्ट्रेलिया हार की ओर

एतिहासिक जीत के साथ सौरव ने कहा अलविदा