पहला दिन भारत के नाम , तेंदुलकर ने तोडा रिकार्ड

आज के दिन के खेल के पश्चात भारतीय टीम ने अपनी पकड मैच पर मजबूत कर ली है । सचिन तेंदुलकर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सौरव गांगुली के साथ मिलकर भारतीय टीम को इस स्थिती मे पहुचाँया ।

उन दोनो की साझेदारी को देखकर पुराने दिनो की याद आना लाजमी था ।अनिल कुंबले की अनुपस्थिती में कप्तानी कर रहे धोनी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । दोनो भारतीय सलामी बल्लेबाजो ने शानदार शुरुवात की । लंच के पहले सेहवाग के आउट होने के पश्चात भी द्रविड और गंभीर ने रन बनाने की गति को कम नही होने दिया । किंतु लंच के पश्चात मिचेल जॉनसन ने तीन विकेट झटक-कर मैच मे आस्ट्रेलिया को वापस लाने की भरपूर कोशिश की किंतु वहाँ से सचिन-सौरव की भरोसेमंद जोडी ने मैदान संभाला तो १४२ रन की साझेदारी करके भारत को एक सम्मानजनक स्थिती लाकर ही दम लिया । इस बीच सचिन ने न केवल ब्रायन लारा का रिकार्ड तोडा बल्कि १२००० के जादुई आंकडे को भी छू लिया । तेंदुलकर ८८ के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट होने से करोडो क्रिकेट प्रेमियों को उनके एक और शतक चूक जाने की निराशा हूइ । दिन का खेल खत्म होने के समय सौरव गांगुली ५४ के स्कोर पर क्रिज पर डटे हुए थे और कल उनसे इस आखरी श्रृंखला मे एक शतक की उम्मीद की जा सकती है ।

टिप्पणियाँ

Udan Tashtari ने कहा…
सचिन को बहुत बधाई.

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आस्ट्रेलिया चारो खाने चित, भारत की रिकॉर्ड जीत

अमित मिश्रा का शानदार प्रदर्शन, आस्ट्रेलिया हार की ओर

एतिहासिक जीत के साथ सौरव ने कहा अलविदा