क्रिकेट की फिर शुरुवात
मुंबई आतंकी हमलो की वजह से जो इंग्लैंड टीम भारत छोडकर चली गई थी वो वापस आइ और कल से पूर्वनिर्धारित समय के अनुसार ही टेस्ट सीरीज की शुरुवात होगी । आस्ट्रेलिया के खिलाफ के शानदार जीत के बाद इंग्लैंड को भी इस सीरीज मे हरा कर भारतीय टीम अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी, वही एक दिवसीय सीरीज मे मिली शर्मनाक हार का बदला लेने के लिये इंग्लैंड के खिलाडी भी अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे । हालांकि मौसम इस मैच मे एक बाधा बन सकता है । आतंकी हमलो के दो हफ्तो के भीतर ही इंग्लैंड टीम के वापस खेलने आने की वजह से उनकी जहाँ एक ओर काफी प्रशंसा हो रही है वही दूसरी कुछ लोग इसे पैसे और बीसीसीआई के वर्चस्व का परिणाम मान रहे है । खैर जो भी क्रिकेट की जितनी जल्दी शुरुवात होगी शायद उतनी जल्दी हम आतंकी हमले के साये से उबर पायेंगे ।