विश्व क्रिकेट के शिखर की ओर भारत
कोशिशो की कोई इंतिहा नहीं होती, करनेवाले की हिम्मत चाहिए, जब तक न मिल जाये मंजिल हार न मानना,हार ही तो जीत की नींव होती है | वर्षो से भारतीय क्रिकेट को देखते हुए और न जाने कितने ही मैचो में भारतीय टीम की हार देखने के बाद ये दिन भी आया है की कुल पांच मैचो वाली इस सीरिज में अभी तक भारतीय टीम ने एक भी मैच नहीं हारा | और ये जीत एक ऐसी टीम के खिलाफ आ रही है जिसने लगभग डेढ़ दशक से क्रिकेट की दुनिया पर राज किया है | एक आम भारतीय क्रिकेट प्रेमी के लिए ये एक सुखद अनुभव हैं | ये सत्य हैं की भारतीय क्रिकेट तेजी से शिखर की ओर अग्रसर है किन्तु इस शिखर पर लम्बे समय तक बने रहने के लिए भारतीय टीम में नए युवा,किन्तु सशक्त चेहरों की जरुरत है, और सौभाग्य से विराट कोहली,सुरेश रैना और चेतेश्वर पुजारा के रूप में हमें ऐसे युवा मिल रहे हैं जो भारतीय क्रिकेट को आगे ले जा सकते हैं | गेंदबाजी में भी युवा इशांत शर्मा, प्रवीन कुमार और श्रीशांत के साथ साथ जयदेव उनद्कत और सौरभ नेत्रवालाकर के रूप में अच्छे गेंदबाज उभर रहे,वही स्पिन आक्रमण भी प्रज्ञान ओझा और रविचंद्रन अश्विन जैसे युवाओ के आने से भविष्य में सशक्त लग र...