पहला टेस्ट , तीसरा दिन




हरभजन सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था की उन्हें आस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ हार बर्दाश्त नहीं होती इसलिए उनका प्रदर्शन इस टीम के खिलाफ हमेशा अच्छा रहा हैं । इस टेस्ट में अभी तक वे गेंद से कोई कमाल नहीं दिखा पाए थे इसलिए उन्होंने इसकी कसर बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करके पूरी कर दी । पहले दो सेशन में आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों मिचेल जॉन्सन , ब्रेट ली और शेन वॉट्सन ने भारतीय बल्लेबाजो को जमने नहीं दिया , हलाकि राहुल द्रविड़ ने उनका सामना डटकर किया और अर्ध-शतक ज़माने में कामयाब हुए । आखरी सेशन में सौरव गांगुली ने पहले धोनी और फिर हरभजन सिंह के साथ मिलकर भारत को फौलो-ओन से बचाया फिर ज़हीर और हरभजन ने स्कोर को तीन सौ के पार पहुंचा दिया, दिन का खेल ख़त्म होने तक भारत ने आस्ट्रेलिया द्वारा जीते गए दिन के पहले दो सत्रों के प्रभाव को तीसरे सत्र के अपने जुझारू खेल से न्यूट्रल कर दिया । तीसरे दिन की समाप्ति पर भी कोई भी टीम मैच पर अपना वर्चस्व नहीं स्थापित कर पायी हैं । आज का दिन मुख्या रूप से मिचेल जॉन्सन , सौरव गांगुली और हरभजन सिंह के नाम रहा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आस्ट्रेलिया चारो खाने चित, भारत की रिकॉर्ड जीत

अमित मिश्रा का शानदार प्रदर्शन, आस्ट्रेलिया हार की ओर

एतिहासिक जीत के साथ सौरव ने कहा अलविदा