संदेश

2009 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

न्यूजीलैंड के साथ दूसरा वन-डे कल

न्यूजीलैंड दौरे की सुस्त शुरुवात के बाद भारतीय अब धीरे-धीरे लय मे आ रही है । पहले दोनो बीस-२० के मुकाबले हारने के बाद, एक दिवसीय मैचो मे अपना पुराना फार्म दिखाते हुए भारतीय बल्लेबाजो ने पहला मैच अपने नाम कर लिया । दूसरे मैच मे भी भारतीय टीम की बल्लेबाजी अत्यंत उम्दा हुई और यदि इंद्रदेवता ने साथ दिया होता तो शायद हम २-० की बढत ले चुके होते । अब यदि तीसरे मैच मे जीत होती है तो ये तय हो जाएगा कि भारतीय टीम ये सीरीज हारेगी नही जो कि अपने आप मे एक रिकार्ड ही होगा ।खैर धोनी की इस टीम से उम्मीद तो यही है कि वो ये सीरीज जीत कर तीन दशको से अधिक से चले आ रहे इंतजार को खत्म करे ।

क्रिकेट इन 2009

वैसे तो भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनो आराम कर रही है किंतु क्रिकेट जगत मे एसी कई घटनाए हूइ है जो अखबारो की सुर्खिया बनी है फिर चाहे वोदक्षिण अफ्रिका की आस्ट्रेलिया पर एतिहासिक जीत हो या फिर केविन पीटरसन का कप्तानी छोडना हो । श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद से अर्जुन रणतुंगा की छुट्टी कर दी गई तो दूसरी ओर मैथ्यू हेडन अपनी ढलती उम्र और गिरते फार्म की वजह से आस्ट्रेलियाइ मुख्य चयनकर्ता की नव वर्ष की छुट्टीयो मे खलल डाल रहे है । आइपीएल के दूसरे सत्र की तैयारिया भी शुरु हो गई है ओर टीमे अपनी रणनीती बनाने मे जुट गई है ।भारतीय क्रिकेट बोर्ड पाकिस्तान दौरा और चैंपियंस लीग रद्द होने से भारी नुकसान उठा रहा है तो दूसरी ओर भारतीय कप्तान नए-नए उत्पादो के ब्रॉड एबेंसडर बन कर खूब फायदे मे है । आस्ट्रेलिया अपनी जमीन पर सत्रह वर्षो के बाद एक सीरीज मे हारा और उसे हराने का ये कारनामा कर दिखाया दुनिया के दूसरे सबसे अनुभवी किंतु युवा दक्षिण अफ्रिकी कप्तान ग्रीम स्मिथ के नेतृत्व वाली टीम ने । सारी दुनिया उनके जुझारूपन के जज्बे की मुरीद हो गई जब टीम को हार से बचाने के लिए वो आखरी बल्लेबाज के रूप मे टूटी ह...