सीरीज जीत कर दीपावली का तोहफा देगी टीम इंडिया
सीरीज मे दो टेस्ट मैचो के बाद भारत १-० की बढत ले कर एक अच्छी स्थिती मे है और जहाँ तक कोटला के इतिहास की बात की जाए तो वह भी भारत के पक्ष मे जाता है ।इस मैदान पर पिछ्ले पंद्रह वर्षो में हुए टेस्ट मैचो मे भारतीय टीम की हार नही हुई है । कप्तान अनिल कुंबले फिट होकर के अपने पसंदीदा मैदान पर एक बार फिर अपनी पुरानी लय पाने के लिए बेचैन हो रहे है,हालांकि उन्हे टीम मे लाने के लिये किस खिलाडी को बाहर बैठना होगा ये अभी तक तय नही है । लेकिन अफ्रीकी कोच कर्स्टन के अनुसार टीम मे तीन स्पिनरो का खेलना नामुमकिन है और चूंकि हरभजन के अंगूठे मे चोट है इसलिये उनके खेलने की संभावना कम है अतः आखरी इलेवन का फैसला कल सुबह, मैच के पहले लिया जायेगा । भारतीय क्रिकेट प्रेमियो को दीपावली के तोहफे के रुप में सीरीज जीत की आशा होगी ।आस्ट्रेलियाइ टीम भी बेदी,स्टीव वॉ से गुर सीखकर सीरीज मे वापसी करना चाहेगी ।
टिप्पणियाँ