अमित मिश्रा का शानदार प्रदर्शन, आस्ट्रेलिया हार की ओर


अमित मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करके न केवल आस्ट्रेलियाइ टीम को बैकफुट पर ढकेल दिया है बल्कि भारतीय चयनकर्ताओ को भी सोचने को मजबूर कर दिया है कि कप्तान अनिल कुंबले के फिट होने कि स्थिती मे टीम का संतुलन किस प्रकार बनाया जाये । आज के दिन का खेल भारतीय टीम के लिहाज से पूर्ण रुप से आदर्श दिन रहा जहाँ एक ओर गेंदबाजो ने शानदार गेंदबाजी कर के आस्ट्रेलिया को ऑल आउट कर दिया वही सलामी बल्लेबाजो ने शानदार शतकीय साझेदारी करके पूर्ण रूप से दबाव को आस्ट्रेलियाई टीम पर डाल दिया ।शेन वॉटसन और माइकल हस्सी को छोडकर कोइ भी आस्ट्रेलियाइ बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजो के सामने अपने आप को सुरक्षित नही महसूस नही कर पा रहे थे । यदि ब्रेट ली और वॉटसन के बीच उपयोगी साझेदारी नही हूइ होती तो आस्ट्रेलिया की स्थिती इससे भी बदतर हो सकती थी । जिस स्थिती मे इस वक्त भारतीय टीम है , उस स्थिती से मैच मे भारतीय जीत पक्की मानी जा सकती है। एसा न हो इसके लिये या तो आस्ट्रेलिया को जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा या फिर ये आशा करनी होगी कि भारतीय टीम को अपनी क्षमता से कम प्रदर्शन करे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आस्ट्रेलिया चारो खाने चित, भारत की रिकॉर्ड जीत

एतिहासिक जीत के साथ सौरव ने कहा अलविदा