आस्ट्रेलिया की हार निश्चित,कहर बनके आया टर्बनेटर




भारतीय टीम के लिए एक और शानदार दिन !! पहले तो बल्लेबाजो ने आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के छक्के छुडाये और फिर गेंदबाजी की बारी आई तो गेंदबाजों ने भी उका बुरा हाल किया सुबह के सत्र में वीरेंदर सहवाग और गौतम गंभीर ने अपने चिर परिचित आक्रामक अंदाज में पारी की शुरवात की और रन गति को ५ रन प्रति ओवर बनाये रखा , अपने तीसवे जन्मदिन पर सहवाग शतक बनाने के लिए पूर्ण रूप से सुसज्ज थे किंतु रन गति बनाये रखने के चक्कर में एक आक्रामक शोट खेलते हुए वे आउट हो गए किंतु गौतम गंभीर ने इस पारी में शतक बनाकर पिछली पारी की गलती सुधर ली सहवाग का विकेट गिरने के पश्चात् विकेट पर आए कप्तान धोनी ने पारी की शुरवात वही से की जहाँ से उन्होंने उसे पहली पारी में छोड़ा था और रनों की झडी लगा दी कुल ५१४ रनों की लीड लेने के पश्चात् उन्होंने पारी घोषित की अपनी दूसरी पारी की शुरवात में आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाजो ने आक्रामक रुख अपनाया और पहले पाँच ओवर तक उनकी रन गति ७ रन प्रति ओवर की थी किंतु जैसे ही कप्तान धोनी हरभजन को गेंदबाजी के लिए बुलाया उन्होंने अपने पहले ही ओवर में हेडेन और काटिच का विकेट लेकर विपक्षी टीम में खलबली मचा दी इसके बाद इशांत ने भी दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर आस्ट्रेलियाई शीर्ष क्रम की कमर तोड़ दी छठे विकेट की साझेदारी से माइकल क्लार्क और हैडिन ने आज तो आस्ट्रेलियाई हार को टाल दिया है किंतु कल के दिन ये होना निश्चित ही मन जाएगा

टिप्पणियाँ

Udan Tashtari ने कहा…
सही है, शुभकामनाऐं.

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आस्ट्रेलिया चारो खाने चित, भारत की रिकॉर्ड जीत

अमित मिश्रा का शानदार प्रदर्शन, आस्ट्रेलिया हार की ओर

एतिहासिक जीत के साथ सौरव ने कहा अलविदा