पूर्वावलोकन : दूसरा टेस्ट कल से

मोहाली के पीसीऐ स्टेडियम में कल से भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच की शुरुवात होगी पहले टेस्ट मैच में दोनों ही टीमो के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए एक रोमांचक टेस्ट मैच की कल्पना की जा सकती है एक और जहा आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्टुअर्ट क्लार्क कोहनी की चोट की वजह से कल के मैच में नही खेल पाएंगे वाही दूसरी ओर भारतीय कप्तान अनिल कुंबले के भी दूसरा टेस्ट मैच खेल पाने की स्थिति पर संदेह बना हुआ हैं और इसका फैसला मैच की सुबह ही लिया जाएगा पहले मैच में जहा जहीर और हैडिन के बीच कुछ गर्मागर्म बहस हुई तो शाब्दिक लडाई का दौर चल पड़ा , जहीर ने पहले तो वर्तमान आस्ट्रेलियाई टीम को अब तक की सबसे अधिक सुरक्षात्मक रवैया अपनाने वाली टीम कहा तो वही ब्रेट ली जवाब में कहा की आस्ट्रेलिया ही एक मात्र टीम थी जो मैच में निर्णय प्राप्त करने के उद्देश्य से खेल रही थी । वही दूसरी ओर आस्ट्रेलियाई मीडिया ने समय बरबाद करने के लिए सौरव गांगुली को जमकर कोसा और उनके इस कृत्या को ही मैच ड्रा होने का कारन बताया कुल मिलकर देखा जाए तो बाकि के बचे तीनो ही टेस्ट मैच अत्यन्त ही रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले होने के पूरे आसार है अतः नजरे टीवी पर गडाये रखियेगा ।

टिप्पणियाँ

आपका ब्लॉग जगत में स्वागत है // आपको मेरे ब्लॉग पर काव्य रस के आनंद हेतु आमंत्रण है

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आस्ट्रेलिया चारो खाने चित, भारत की रिकॉर्ड जीत

अमित मिश्रा का शानदार प्रदर्शन, आस्ट्रेलिया हार की ओर

एतिहासिक जीत के साथ सौरव ने कहा अलविदा