अब इंग्लैंड की बारी

आज से इंग्लैंड के साथ सात एक दिवसीय क्रिकेट सीरीज की शुरुवात हो रही है इन दो टीमो के बीच जब भी पचास ओवरों के मैच में भिडंत हुई है हमेशा कांटे की टक्कर देखने को मिली हैं ,और सीरीज़ भी उसी तरह के होने की आशा हैं एक और जहाँ भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मुकाबलों में पटखनी दी है वही दूसरी और इंग्लैंड की टीम भी दक्षिण अफ्रीका की टीम को हराकर आई है दोनों टीमो के हौसले और उत्साह में कोई कमी नही है दो टीमो की टक्कर के साथ - साथ ये सीरीज़ दो एक जैसे कप्तानों का भी टेस्ट लेगी जिनके बीच काफी समानताये है कुल मिलकर कहा जाए तो अगले सात एक दिवसीय मैचो के बाद ये कहा जा सकेगा की भारतीय टीम केवल टेस्ट में ही नही वन डे में भी नम्बर वन का दर्जा प्राप्त करने की और अग्रसर हैं या नही

टिप्पणियाँ

Udan Tashtari ने कहा…
देखिये क्या होता है. अच्छा खेल देखने मिलेगा.
Pramendra Pratap Singh ने कहा…
ज्‍यादा खुश मत हो भाई, अर्श से फर्श की दूरी मात्र अ और फ की है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आस्ट्रेलिया चारो खाने चित, भारत की रिकॉर्ड जीत

अमित मिश्रा का शानदार प्रदर्शन, आस्ट्रेलिया हार की ओर

एतिहासिक जीत के साथ सौरव ने कहा अलविदा