ख़राब फील्डिंग का खामियाजा , तीसरा टेस्ट ड्रॉ की ओर

खराब फिल्डींग और एक सप्ताह के आराम के बाद नई ताजगी से लौटे आस्ट्रेलियाइ बल्लेबाजो के संघर्ष ने भारतीय जीत की संभावनाओ को इस तीसरे टेस्ट मे लगभग समाप्त कर दिया है । जब सुबह के पहले घंटे मे ईशांत शर्मा ने माइकल क्लार्क का आसान सा कैच मिड-ऑफ के स्थान पर टपकाया तो कमेंट्री कर रहे ब्रेंड्न जूलियन ने कहा कि उन्होने शायद ये टेस्ट मैच टपका दिया है और हुआ भी वही उस मौके बाद क्लार्क ने कोइ और मौका नही दिया और न केवल शतक बनाया बल्कि आस्ट्रेलिया को हार के मुख से बाहर निकाल ले आये । अपने पोस्ट मैच साक्षात्कार मे उन्होने कहा कि उनकी टीम कल जीतने के लिये खेलेगी । पर अब इस मैच मे परिणाम निकलने की आशा कम ही है ।

शायद अगले मैच मे भारत को फार्म मे चल रहे सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के बिना ही खेलना पडे जो कि भारतीय टीम के लिये एक गंभीर चिंतन का विषय है ।





टिप्पणियाँ

Udan Tashtari ने कहा…
अब नागपुर का इंतजार है..टीम इंडिया को शुभकामनाऐं. यह तो ड्रा हो ही गया है समझो!!

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आस्ट्रेलिया चारो खाने चित, भारत की रिकॉर्ड जीत

अमित मिश्रा का शानदार प्रदर्शन, आस्ट्रेलिया हार की ओर

एतिहासिक जीत के साथ सौरव ने कहा अलविदा