ADVANTAGE INDIA - भारत की स्थिती मजबूत




गेंद अब आस्ट्रेलिया के पाले मे है औ उन्हे ये निर्णय करना है कि इस मैच मे उन्हे जीत हासिल करके बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी अपने पास रखनी है या फिर मैच को ड्रॉ कराके २-० की शर्मनाक हार से बचना है । आज के खेल मे मैच का पहला सत्र तो भारत के नाम रहा, दोनो सलामी बल्लेबाजो ने एक बार फिर शानदार शुरुवात दी किंतु दूसरे सत्र मे शेन वॉटसन और अपना पहला मैच खेल रहे ऑफ स्पिनर क्रेजा ने दो - दो विकेट झटक कर भारत को बैकफुट पर ला दिया । अपने शानदार कैरियर की आखरी टेस्ट पारी मे दादा दुर्भाग्यवश ० पर आउट हो गए ।किंतु आखरी सत्र मे धोनी और हरभजन ने पहले संभलकर और फिर आक्रामक रूख अपनाते हुए अर्धशतक लगाए और आस्ट्रेलिया के जीत के इरादो पर पानी फेर दिया । सेहवाग एक बार फिर शतक से चूक गए और ९२ के स्कोर पर ब्रेट ली का शिकार बने । भारतीय कप्तान धोनी के अनुसार यदि कल के पहले सत्र मे भारतीय गेंदबाज शुरुवाती ओवरो मे विकेट झटक कर पाते है तो ये मैच भारत जीत सकता है ।

टिप्पणियाँ

Udan Tashtari ने कहा…
बस, कल का इन्तजार है. भारत टीम को शुभकामना!!

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आस्ट्रेलिया चारो खाने चित, भारत की रिकॉर्ड जीत

अमित मिश्रा का शानदार प्रदर्शन, आस्ट्रेलिया हार की ओर

एतिहासिक जीत के साथ सौरव ने कहा अलविदा