क्रिकेट इन 2009
वैसे तो भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनो आराम कर रही है किंतु क्रिकेट जगत मे एसी कई घटनाए हूइ है जो अखबारो की सुर्खिया बनी है फिर चाहे वोदक्षिण अफ्रिका की आस्ट्रेलिया पर एतिहासिक जीत हो या फिर केविन पीटरसन का कप्तानी छोडना हो । श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद से अर्जुन रणतुंगा की छुट्टी कर दी गई तो दूसरी ओर मैथ्यू हेडन अपनी ढलती उम्र और गिरते फार्म की वजह से आस्ट्रेलियाइ मुख्य चयनकर्ता की नव वर्ष की छुट्टीयो मे खलल डाल रहे है । आइपीएल के दूसरे सत्र की तैयारिया भी शुरु हो गई है ओर टीमे अपनी रणनीती बनाने मे जुट गई है ।भारतीय क्रिकेट बोर्ड पाकिस्तान दौरा और चैंपियंस लीग रद्द होने से भारी नुकसान उठा रहा है तो दूसरी ओर भारतीय कप्तान नए-नए उत्पादो के ब्रॉड एबेंसडर बन कर खूब फायदे मे है । आस्ट्रेलिया अपनी जमीन पर सत्रह वर्षो के बाद एक सीरीज मे हारा और उसे हराने का ये कारनामा कर दिखाया दुनिया के दूसरे सबसे अनुभवी किंतु युवा दक्षिण अफ्रिकी कप्तान ग्रीम स्मिथ के नेतृत्व वाली टीम ने । सारी दुनिया उनके जुझारूपन के जज्बे की मुरीद हो गई जब टीम को हार से बचाने के लिए वो आखरी बल्लेबाज के रूप मे टूटी हूइ उंगली के साथ खेलने के लिए उतरे । जहाँ हर ओर आस्ट्रेलियाई टीम के प्रदर्शन मे आइ इस गिरावट की वजह दिग्गज खिलाडियो का रिटायरमेंट माना जा रहा है वही दूसरी ओर प्रसिद्ध आस्ट्रिलिआई अखबार ने इसकी वजह उनके खिलाडीयो का आईपीएल मे हिस्सा लेना बताया है । शायद इस अखबार को ये भी स्वीकार करना चाहिये की इसी आइपीएल मे सांगकारा,जयर्वधने,सोहेल तनवीर और उनके ही देश के शॉन मार्श और शेन वॉटसन जैसे खिलाडीयो के न केवल एक आधार दिया बल्कि उनके बैंक बैंलेस को भी बढाया ।उन्हे ये भी स्वीकार करना चाहिए कि अन्य टीमो ने अपने प्रर्दशन का स्तर भी काफी उपर उठाया है और आस्ट्रेलिया बराबर मे आ गए है । आने वाला साल मे क्रिकेट जगत को नया नंबर वन मिल सकता है और शायद इस जगह भारतीय टीम भी हो सकती है ।तो इंतजार किजीये !!!!!!!
टिप्पणियाँ