न्यूजीलैंड के साथ दूसरा वन-डे कल
न्यूजीलैंड दौरे की सुस्त शुरुवात के बाद भारतीय अब धीरे-धीरे लय मे आ रही है । पहले दोनो बीस-२० के मुकाबले हारने के बाद, एक दिवसीय मैचो मे अपना पुराना फार्म दिखाते हुए भारतीय बल्लेबाजो ने पहला मैच अपने नाम कर लिया । दूसरे मैच मे भी भारतीय टीम की बल्लेबाजी अत्यंत उम्दा हुई और यदि इंद्रदेवता ने साथ दिया होता तो शायद हम २-० की बढत ले चुके होते । अब यदि तीसरे मैच मे जीत होती है तो ये तय हो जाएगा कि भारतीय टीम ये सीरीज हारेगी नही जो कि अपने आप मे एक रिकार्ड ही होगा ।खैर धोनी की इस टीम से उम्मीद तो यही है कि वो ये सीरीज जीत कर तीन दशको से अधिक से चले आ रहे इंतजार को खत्म करे ।
टिप्पणियाँ